Roorki News: मोंटफोर्ट स्कूल में इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की में गुरुवार को 13वें इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में बच्चों के साथ खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम करना जरूरी है। बैडमिंटन खेलना शारीरिक व्यायाम का अच्छा माध्यम है। इस प्रतियोगिता में मोंटफोर्ट स्कूल सहित रुड़की के 16 विद्यालयों के करीब 200 चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग की चार आयु श्रेणियों में आयोजित की जा रही है। गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले राउंड में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.