रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने ग्रामीण को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल रहीमपुर गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश रोजाना की तरह शनिवार सुबह मुख्य मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में सुबह के समय टहल रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की हादसे में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...