Roorki News: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली छह बुलेट सीज
रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली छह बुलेट बाइकों को भगवानपुर पुलिस ने सीज कर दिया। शनिवार देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन वाहनों को पकड़ा। जांच में निर्धारित मानकों के विपरीत साइलेंसर लगे मिलने पर कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि ऐसे वाहन ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ आमजन को भी परेशान करते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.