Roorki News: मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के निर्देश
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कोतवाली परिसर में नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक हुई। इसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नशीली दवा की बिक्री नहीं की जानी चाहिए। ऐसी दवाएं, जिनकी बिक्री के लिए चिकित्सक का परामर्श जरूरी है, उन्हें बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के किसी व्यक्ति को न देने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.