Roorki News: मेजर जनरल मनीष कुमार ने किया अग्निवीर भर्ती रैली का निरीक्षण, पारदर्शी चयन पर दिया जोर
रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भर्ती क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल मनीष कुमार ने बुधवार और गुरुवार को रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) एंड सेंटर के पवेलियन ग्राउंड में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित चयन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पांच से 23 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही यह भर्ती रैली भर्ती वर्ष 2027 के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान कर रही है। गुरुवार को चमोली जिले के उन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई, जिन्होंने इस वर्ष कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण किया है।
भर्ती प्रक्रिया और व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.