रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। हर्ष विद्या मंदिर कॉलेज रायसी में जंतु विज्ञान विभाग और कृभको के संयुक्त तत्वावधान में किसानों एवं छात्र-छात्राओं को जैविक खाद, जैव उर्वरक, मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए किसान सभा, संगोष्ठी और कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, सचिव एवं ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत, प्राध्यापक डॉ. अजीत कुमार राव, मुख्य अतिथि अनीश अहमद अंसारी और कृभको अधिकारी नितेश राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह ने अतिथियों और किसानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि अनीश अहमद अंसारी ने जैविक खाद के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि इसके उचित प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता, संरचना और जल धारण क्षमत...