रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गुरुवार को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी आगमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई तथा यातायात प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री के गुरुवार के दिन दौरे को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...