Roorki News: मुकर्रबपुर में 18 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: कलियर। ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को मुकर्रबपुर में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी की। उपखंड अधिकारी अनिता सैनी और अवर अभियंता गोपाल सैनी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न मोहल्लों में चेकिंग की। इस दौरान 18 घरों में सीधे लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने अवैध कनेक्शन हटाकर सभी मामलों की रिपोर्ट तैयार की। आरोपियों के खिलाफ कलियर कोतवाली में तहरीर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: करेली में 18 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.