Roorki News: मुकदमा वापस लेने का दबाव, विरोध पर महिला से मारपीट
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: भगवानपुर। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुड़की के बन्दा रोड मोहल्ला महिग्रान निवासी सना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पहना निवासी राशिद उस पर पहले से दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राशिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.