Roorki News: मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून मार्ग पर मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान चालक मौके पर ही मिनी ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय कामेश्वर त्यागी शनिवार सुबह ईदगाह चौक के समीप स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मिनी ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.