Roorki News: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज, ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई न होने से भड़के ग्रामीण
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। नायब तहसीलदार और कानूनगो ने महेवड़ खुर्द के कुम्हारों के लिए खेत से मिट्टी लेकर आ रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज कर दी। इसके विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होने खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डंपरों को रोककर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी और प्रधान प्रतिनिधि कंवरपाल सैनी ने कहा कि दीपावली पर कुम्हार मिट्टी के दीये बनाकर आजीविका चलाते हैं। इसी के लिए किसान खेत से मिट्टी लेकर जा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज कर दीं। कहा कि गरीबों की प्रशासन क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर दिनरात दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.