रुडकी, सितम्बर 12 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोनी पत्नी अभिषेक ने 30 अगस्त को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कई लोगों ने उनके पति अभिषेक के साथ मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अभिषेक को उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...