रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। एक युवक ने तीन लोगों पर रंजिश के चलते गाली-गलौज, मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि जान बचाकर भागते समय आरोपियों ने उसके पीछे से गोली भी चलाई, जो उसकी स्कूटी पर लगी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिकौला निवासी जैकी कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लखनौता चौराहे पर बाल कटवाने गया था। वहां पहले से मौजूद गांव के वंश ने उसे घूरना शुरू कर दिया। कारण पूछने पर वंश ने अपने साथी आलोक कुमार और विशाल ढाका को मौके पर बुला लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...