रुडकी, जुलाई 30 -- Roorki News: लंढौरा। महिला का आरोप है कि पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरनगर क्षेत्र निवासी महिला का कहना है कि दो साल पहले उसकी शादी भगवानपुर चंदनपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और सुसराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि गुरुवार दोपहर को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने छह माह की बच्ची को भी छीन लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...