रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। तेलीवाला में लड़की के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीवाला क्षेत्र में सोमवार की देर शाम युवती के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करते रहे।इस पर पुलिस दोनों पक्षों के साथ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अरमान, आजाद, समीर और नौमान निवासी तेलीवाला और शहवान, तन...