रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को शारदीय नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। मंदिरों और घरों में विधि-विधान से पूजा करने के बाद कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को हलाव-पूरी, खीर और मिष्ठान का भोग लगाकर भोजन कराया। इसके बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण कर नवरात्र का समापन किया। नवरात्र के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: नवमी पर घर-घर में पूजन संग कन्या भोज उन्हें तिलक लगाकर भोजन कराया और दक्षिणा व उपहार देकर आशीर्वाद लिया। शारदीय नवरात्र ...