Roorki News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ नवरात्र महोत्सव संपन्न
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: लक्सर, खानपुर और सुल्तानपुर क्षेत्र में मंगलवार को दशहरे पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं और सांझियों के विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को नदियों, नहरों और तालाबों में विसर्जित किया। इस दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। सुबह से ही घरों और पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों में स्थापित सांझियों का विसर्जन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों और जोहड़ों के किनारे सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। लक्सर कस्बे में दुर्गा पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.