रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: रुड़की। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली दो नाबालिग बहनें रविवार देर रात रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। प्लेटफॉर्म पर रोती-बिलखती हालत में मिली दोनों बालिकाओं को ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मां की डांट से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए घर से निकल आई थीं। सूचना मिलने पर जीआरपी ने परिजनों को चौकी बुलाया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद दोनों बालिकाओं को उनकी मां और नानी की सुपुर्दगी में सकुशल सौंप दिया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी जीआरपी एडीएसआई सुशील कुमार तिवारी, चंद्रकिरण आदि मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Dehradun News: घर से नाराज होकर दिल्ली जाने निकलीं दो बहनें, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...