रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: रुड़की। खंजरपुर निवासी महिला ने भतीजे पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम भतीजे ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह भी वह घर के बाहर आकर गाली गलौज कर फरार हो गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...