Roorki News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर निविदा गांव में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हबीबपुर निविदा निवासी एक विवाहिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.