रुडकी, जुलाई 5 -- Roorki News: एक परिवार की महिलाओं ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी कुछ महिलाएं और युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए अश्लील हकरतें भी की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...