Roorki News: महिलाओं पर रंजिशन हमला करने पर मुकदमा दर्ज
रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। दाबकी गांव में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दाबकी गांव निवासी उषा देवी ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि 28 जुलाई की रात वह अपनी देवरानी मोना के साथ घर पर थीं। इसी दौरान गांव के संदीप उर्फ ढोला, अर्जुन और मांगा कथित रूप से घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों नें गाली-गलौज कर दोनों महिलाओं पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.