Roorki News: महाराजा भगीरथ की मूर्ति हटाने पर भड़के विधायक, लगाई फटकार
रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: बस स्टैंड के पास महाराजा भगीरथ की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पुरानी मूर्ति हटाने के दौरान गुरुवार सुबह विवाद हो गया। बिना पूजा-पाठ और विधि-विधान के प्रतिमा हटाए जाने की जानकारी मिलने पर खानपुर विधायक उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सैनी समाज के जिलाध्यक्ष बाबूराम सैनी को फटकार लगाते हुए धार्मिक परंपराओं का पालन करने की बात कही। लक्सर बस स्टैंड के पास महाराजा भगीरथ की नई प्रतिमा स्थापित करने का काम चल रहा है। इसके लिए वहां पहले से स्थापित प्रतिमा हटाई जा रही थी। इसी दौरान विधायक उमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रतिमा हटाने से पहले पंडित को बुलाकर विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया जाना चाहिए था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में बिना प्राण प्रतिष्ठा के स्थापित की गई महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.