Roorki News: महापुरुषों के नाम पर हों सार्वजनिक स्थलों के नाम
रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रोडवेज से आईआईटी प्रोफेसर एसआर रोड, मोटल पोलारिस और नीलम टॉकीज होते हुए मिशन अस्पताल तक जाने वाले मार्ग का नाम स्वामी चिन्मयानंद मार्ग रखे जाने के बाद इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। चिन्मय मिशन रुड़की के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सीए हेमंत के. अरोड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। इस अवसर पर हेमंत अरोड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापुरुषों के नाम पर मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का नामकरण उनकी विरासत को सम्मान देने का माध्यम है।स्वामी चिन्मयानंद जी ने आध्यात्मिक ज्ञान, भारतीय संस्कृति और समाज सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.