रुडकी, अक्टूबर 19 -- Roorki News: शारदीय नवरात्र की महानवमी पर रविवार को रुड़की के मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। पंचशील काली माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर और माता मनकामेश्वरी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता को नारियल, चुनरी, हलवा-पूरी और अन्य प्रिय वस्तुएं अर्पित कीं। इस दौरान मंदिरों में हवन-पूजन भी किया गया। महानवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों में भी मां दुर्गा की पूजा की। इसके बाद कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। कन्याओं को तिलक लगाकर हलवा-पूरी, खीर और मिष्ठान का भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन ...