रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रीराम के जीवन चरित्र और रामायण की घटनाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार गुप्ता और महाविद्यालय के सचिव सौरभ भूषण शर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और रामायण की घटनाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर लघु नाटिका के साथ संत रहीमदास और कबीरदास के दोहों का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...