रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: धनौरी, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर के महमूदपुर में कई घरों की दीवारें दरक गई। इसके साथ ही घरों के फर्श तक धंसने लगे है। दहशत के साए में यह लोग बारिश के बीच अपने घरों में रह रहे हैं। नगर पंचायत पिरान कलियर के महमूदपुर वार्ड 8 निवासी रियासत अली, लताफत सिद्दीकी, नासिर, शरिक ने बताया कि दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश चलते यहां अधूरे पड़े कच्चे नाले में पानी भर गया था। इस कच्चे नाले का पानी का रिसाव उनके घरों के नीचे से निकल रहा है। इसके बाद से ही उनके मकानों की दीवारों में दरार आ गई है और उनके घरों के फर्श भी जमीन में धंस गए है। भारी बारिश के कारण उनके मकानों को काफी नुकसान हो गया है। घर के लगभग सभी दीवारों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है और फर्श भी कई जगह से बैठ गया है। परिवार के लोग पूरी रात जाग कर गुज...