Roorki News: मस्जिद के सामने खाली प्लॉट बना डंपिंग ग्राउंड, गंदगी से लोग परेशान
रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत भगवानपुर के वार्ड नंबर दो शाहपुर में अव्यवस्था और गंदगी का बोलबाला है। यहाँ स्थित एक मस्जिद के ठीक सामने खाली पड़े प्लॉट को डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। लंबे समय से यहाँ धड़ल्ले से कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है, जिससे वहां गन्दगी जमा हो गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीण इमराना, जबार, तस्लीम, आरिफ, मोहम्मद उस्मान आदि ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.