रुडकी, जुलाई 2 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। कलियर में पुरानी गंग नहर पर बने पुल के सामने मुख्य सड़क पर एक बार फिर गहरा गड्ढा हो गया है। बुधवार को बारिश के कारण इस गड्ढे में भारी जलभराव हो गया है जिससे स्थानीय राहगीरों और साबिर पाक की जियारत के लिए देश-विदेश से आने वाले जायरीनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ माह पूर्व ही इस सड़क को इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर ठीक कराया गया था। लेकिन घटिया निर्माण के कारण बारिश ने विभागीय दावों की पोल खोल दी। गड्ढे में भरे कीचड़ और गंदे पानी के छींटे पड़ने से पैदल चलने वाले जायरीनों और राहगीरों को आवाजाही में मुश्किल हो रही हैं। जबकि रात के समय अंधेरा होने के कारण यह गहरा गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। रिजवान, शौकीन, मह...