Roorki News: मतदाताओं के वोट काटने का आरोप
रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: रुड़की। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सैकड़ों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रणय प्रताप सिंह ने कहा कि कई लोगों को शहर से पलायन कर चुका बताया गया, जबकि वे अब भी रुड़की में रह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आपत्तियों की निष्पक्ष जांच और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बनाए रखने की मांग की। उन्होंने गलत सूचना देने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस दौरान विकास त्यागी व विक्रांत पुंडीर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.