Roorki News: मटका सज्जा में ग्रीन हाउस रहा प्रथम
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: मंगलौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दुर्गा मॉडर्न कॉलेज में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटका सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुभाष सैनी और तपन सुशील रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की ओर से सजाए गए आकर्षक मटकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने द्वितीय व येलो और रेड हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन मनोज शर्मा, शरद शर्मा, अक्षय राठौर, अमित पालीवाल, सुमित कुमार, शबीना, महिमा, सुमैयला, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.