Roorki News: मखनपुर के सर्विस मार्ग पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। मक्खनपुर गांव के सर्विस मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी भरने के कारण सड़क के गड्ढे भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सर्विस मार्ग पर जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है। कई जगह सड़क पर काफी मात्रा में पानी भरने से पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.