Roorki News: मकान में निकला विशाल कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
रुडकी, जुलाई 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कस्बे के रायसी रोड मोहल्ला निवासी चंद्रपाल चौधरी के मकान में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को एक विशाल कोबरा सांप दिखाई दिया। अचानक कोबरा निकलने से मजदूरों में दहशत फैल गई और सभी काम छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भाग गए। गनीमत रही कि समय रहते सभी मजदूर बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य गुरजंट सिंह और सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ करीब आधे घंटे तक चले अभियान में विशाल कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद कोबरा को आबादी से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में सांप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.