रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। मंदिर में पूजा करने गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने तीन अज्ञात लोगों पर उसे कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, युवती रोज की तरह 29 सितंबर की सुबह पूजा करने के लिए मंदिर गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बताया कि उन्होंने युवती को तीन अज्ञात लोगों के साथ एक कार में बैठे देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...