रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। महिला काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी में कवियित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। स्वराज गोयल के परिवार और महिला काव्य मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आनंद भारद्वाज ने की। इस दौरान आठवीं कक्षा की छात्रा निमिषा गोयल की पुस्तक रियलाइजेशन तथा मंच के शीघ्र प्रकाशित होने वाले साझा कविता संग्रह स्त्री मन धूप छांही रंग के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मृणालिनी शर्मा और शाहिदा शेख की सरस्वती वंदना से हुआ।मुख्य वक्ता सुबोध कुमार पुंडीर सरित ने रियलाइजेशन पुस्तक पर विचार रखे। मुख्य अतिथि गोपाल नारसन तथा विशिष्ट अतिथि पंकज गर्ग रहे। गोष्ठी में वीना सिंह, श्रद्धा हिंदू, रमा गुप्ता, निधि, कविता, अर्चना त्यागी, मृणालिनी शर्मा, ममता चंद्रा, बुशरा, शाहिद...