Roorki News: मंगलौर में मकान की छत भरभराकर गिरी, पांच घायल
रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: मंगलौर। कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में शुक्रवार देर शाम उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक मकान की पुरानी छत तोड़ने के दौरान दूसरे हिस्से की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत गिरने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में सुल्तान (22) और सानिया (19) मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद भाई बहन को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दोनो को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.