Roorki News: मंगलौर में कंपनी के कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। कंपनी के कर्मचारियों का वेतन भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लेबर इंस्पेक्टर ने आंदोलनरत कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके अलावा कुछ कर्मचारी जेएम दीपक रामचंद्र सेट से भी मिले। एक कंपनी के लगभग 62 कर्मचारियों ने सोमवार से कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन पिछले कई महीनों से उनका वेतन नहीं दे रहा है। कई बार लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगाने के बाद भी जब प्रबंधन ने उनकी एक न सुनी, तो कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.