Roorki News: भैंस खरीदने आए युवक से एक लाख की लूट का पर्दाफाश
रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। युवक लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 80 हजार रुपये, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक वारदात की पूरी साजिश पीड़ित की परिचित महिला ने रची थी, जिसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भगवानपुर के सिरचंदी निवासी इमरान ने 20 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह 14 जुलाई को भैंस खरीदने के लिए लक्सर आया था। इसी दौरान चार युवक उसके साथ मारपीट कर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.