Roorki News: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
रुडकी, जुलाई 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बिजली घर नंबर-6 से जुड़े प्रीत विहार, गणेशपुर, मालवीय चौक समेत कई इलाकों में दोपहर के समय करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों के पसीने छूट गए। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई। पहले तो लोगों ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन काफी समय तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। करीब चार घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर के समय बिजली कटौती होने से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.