Roorki News: भारी बारिश से दरगाह साबिर पाक परिसर में जलभराव
रुडकी, जुलाई 9 -- Roorki News: बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद दरगाह साबिर पाक परिसर, दरगाह बाजार और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो गया। पानी भरने से अकीदतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजार की ओर पानी जाने से रोकने के लिए साहिबजादा शाह यावर अली एजाज साबरी व अन्य लोगों ने रेत से भरे कट्टे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की। सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी ने नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने दरगाह प्रबंधन को नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: साबिर पाक में जलभराव से लोगों में नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.