Roorki News: भारतीय ब्राह्मण समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरु
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भारतीय ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने परशुराम भवन के सामने एक संस्थान व ट्रस्ट के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि एक परिवार विशेष ने अपने कब्जे में लेकर ट्रस्ट बना दिया। भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ट्रस्ट की वैधता पर सवाल उठाए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने धरने को अपना समर्थन दिया। सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 1934 में स्थापित और 1946 में पंजीकृत समिति को एक परिवार विशेष ने अपने कब्जे में लेकर ट्रस्ट बना दिया। अब इसी ट्रस्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव सरकार से कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.