रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। भाकियू तोमर से जुड़े किसानों ने गुरुवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन और इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद यूनियन की ओर से एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से इकबालपुर शुगर मिल से गन्ने के बकाये भुगतान की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन मिल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों के गन्ने के बकाये का भुगतान ब्याज सहित जल्द कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...