Roorki News: भाजपा महिला मोर्चा खानपुर की नई टीम का सम्मान, जनसेवा का लिया संकल्प
रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: रुड़की। भाजपा महिला मोर्चा खानपुर मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के परिचय एवं स्वागत समारोह का आयोजन एक गार्डन में किया गया। कार्यक्रम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण और भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से कहा कि सभी पदाधिकारी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और महिला हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.