Roorki News: भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: लक्सर। भाजपा की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में जीत हासिल करने का मंत्र दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन और आपसी समन्वय से ही पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। पार्टी की नीतियों, विचारधारा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: संगठन की मजबूती के लिए जुटे कार्यकर्ता:डबराल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.