Roorki News: भाजपा के प्रांत संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे जीवनदीप आश्रम
रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: रुड़की। भाजपा उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रांत संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने जीवनदीप आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि से भेंट की और आशीर्वाद लिया। करीब दो घंटे के प्रवास के दौरान समाज, धर्म, राष्ट्र और उत्तराखंड के विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, ललित मोहन अग्रवाल, अरविंद कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.