रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता । भारतीय किसान यूनियन रोड की ओर से बुधवार को रुड़की में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन एसडीएम चौराहे के पास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड ने किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा। पिछले सप्ताह भारतीय किसान यूनियन गुलशन रोड की ओर से भी एसडीएम चौराहे पर महापंचायत आयोजित की गई थी। वहीं, महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मिलिट्री तिराहा और एसडीएम चौराहे के पास बैरियर लगाने का निर्णय लिया है। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी बैरियर लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुछ स्कूलों में बुधवार सुबह 11 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को इसकी सू...