Roorki News: भवन निर्माण में नवाचारों से सीबीआरआई का योगदान अहम: पंत
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: सीबीआरआई रुड़की में सोमवार को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) का 85वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत मुख्य अतिथि रहे। समारोह में तीन तकनीकों का हस्तांतरण किया गया, जबकि सतत निर्माण सामग्री के विकास के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत किया। सीबीआरआई निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार ने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रो. कमल किशोर पंत ने भवन निर्माण में कार्बन उत्सर्जन कम करने और पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री के जीवन चक्र का आकलन करके कच्चे माल से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.