Roorki News: भगवानुपर सीएचसी में बढ़ी वायरल मरीजों की संख्या
रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कुछ दिनों से वायरल, खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना करीब 200 से 250 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी अनुज सिसोदिया ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का समय से उपचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में बच्चों पर वायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.