रुडकी, अगस्त 14 -- Roorki News: भगवानपुर। कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों ने देशभक्ति का जज्बा दिखाया। रैली में कस्बे के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में छात्रों के साथ शिक्षक और विद्यालय स्टाफ भी शामिल रहे। शुक्रवार को कस्बे में नगर पंचायत के कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसमें तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी। शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया। यात्रा के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश इस दौरान स्कूलों के प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। यह भ...