Roorki News: भगवानपुर तहसील में बीएलओ का सम्मान समारोह संपन्न, एसडीएम ने सराहा
रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: भगवानपुर। तहसील में एसआईआर के संपन्न होने पर सभी बूथ लेवल अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बीएलओ के कार्यों की सराहना कर कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इसके कारण एसआईआर का कार्य पूरी तरह सफल रहा। समारोह में तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने में इन कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। बीडीओ राजेंद्र प्रसाद जोशी ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर ओम प्रकाश और बिजेंदर कश्यप ने भी अपने विचार साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.